फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तोरणद्वार लगाकर करेंगे स्वागत: राम अवध

तोरणद्वार लगाकर करेंगे स्वागत: राम अवध

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री कुशीनगर आ रहे हैं। इसी मद्देनजर बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व की बड़ी परियोजनाओं में से एक का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुशीनगर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका स्वागत करने के लिए पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शुक्रवार को 11 बजे कुशीनगर पहुंचकर सीएम के इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। उनका कहना था कि तोरणद्वारों और भव्य बैनरों के साथ सीएमका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम ऐतिहासिक कार्य का उद्घाटन करने आ रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत भी ऐतिहासिक तरीके से किया जाएगा। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनारसी यादव, कैलाश चंद यादव, विजय यादव, कौशल शुक्ल, कैशर जमाल टीटू, संजय यादव, रामवृक्ष यादव, केश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, घनश्याम यादव आदि ने संबोधित किया। चंद्रशेखर यादव, विभूति गुप्ता, गुड्डू सिद्दीकी, महातम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed