{"_id":"70-77990","slug":"Kushinagar-77990-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड में हेराफेरी के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड में हेराफेरी के खिलाफ प्रदर्शन
Kushinagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के डिबनी बंजरवां के लोगों ने राशन कार्ड की ऑनलाइन सूची में हेराफेरी का आरोप लगाकर तहसील मुख्यालय से लेकर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज के आवास तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अखिलेश दास उर्फ हरिकेश गुप्ता ने कहा कि यदि जल्द से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे तमकुही विकास खंड के डिबनी बंजरवां के लोग राशनकार्ड की सूची में नाम नहीं होने और अपात्रों का नाम सूची में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए अखिलेश उर्फ हरिकेश गुप्ता ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में इसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज पंकज वर्मा मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। साथ ही जल्द ही समस्या का समाधान करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अब्दुल मनान, रमेश कुमार यादव, शान मुहम्मद, मनोज कुमार यादव, रामकिशुन, प्रभुनाथ ठाकुर, बहारन चौधर, चंद्रदेव प्रसाद, संतोष यादव, मुंशी, विनय यादव और रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।