{"_id":"70-77987","slug":"Kushinagar-77987-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर
Kushinagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। आईपीएल चीनी मिल में काम पर नहीं रखने से आहत मजदूरों ने तीन दिनों तक धरना दिया। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर मंगलवार से कई श्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए।
मजदूरों के समर्थन में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती और मदन गोविंद राव शिशु ने कहा कि मिल प्रबंधन लेबर कानून का उल्लंघन कर रहा है। मजदूर संविदा अधिनियम के तहत मिल में ठेकेदारी कराना प्रतिबंधित है। अनुचित श्रम अभ्यास भी गैरकानूनी है। मिल प्रबंधन का यह अड़ियल रवैया मजदूरों और किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा इस तरह की मनमानी से उत्पादन और क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने कहा कि मिल प्रबंधन को मजदूरों की मांगों को मान लेना चाहिए। तीनों नेताओं ने इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की।
इस दौरान मजदूर नेता चित्रसेन द्विवेदी, अमित और वृषभान आदि ने अपनी पीड़ा बताते हुए मिल प्रशासन पर दमनात्मक रवैया अपनाने और धरनास्थल से रोशनी हटाने सहित कई आरोप लगाए। मजदूरों ने कहा कि बिना मांग पूरी हुए वे नहीं हटेंगे। देर शाम तक मिल प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई पहल नहीं की गई।