फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एड्स पीड़ित को बेघर किया

एड्स पीड़ित को बेघर किया

Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। रामकोला थाना के एक गांव की एक विधवा महिला पर दुर्भाग्य का साया तो था ही, उसके हक-हिस्से पर भसुर जबरन कब्जा कर रहा है। ऊपर से प्रशासन का सुस्त रवैया उसकी मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। महिला एड्स से पीड़ित है और उसके पति की भी इसी बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एड्स से पीड़ित इस महिला ने अधिकारियों को दरख्वास्त देकर इंसाफ मांगा है। इनका कहना है कि 2006 में इनके पति की मौत हो गई थी। इनके तीन बच्चों में छोटी बच्ची भी एचआईवी पीड़ित है। पति की मौत के बाद भसुर पैतृक घर और जमीन में हिस्सा देने में आनाकानी करने लगे। तत्कालीन डीएम और एसपी के निर्देश पर महिला और नाबालिग बच्चों का नाम अभिलेखों में दर्ज हुआ और घर तथा जमीन में हिस्सा मिला। बाद के दिनों में भसुर और उनका परिवार आए दिन विधवा और उसके बच्चों को तंग करने लगे। इससे आजिज होकर विधवा अपने बच्चों के साथ अपने मायके मुंबई चली गई।
विज्ञापन

बीते मार्च में विधवा के एक खेत में लगे गन्ने को उसके भसुर ने कटवा लिया और खेत पर भी कब्जा जमा लिया। महिला ने बताया है कि उनकी दवा मुंबई में होती है। खेत पर भसुर के कब्जा करने की खबर पाकर उन्हें गांव लौटना पड़ा। यहां उसे धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed