{"_id":"70-77771","slug":"Kushinagar-77771-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाकर लौट रहा व्यक्ति लुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाकर लौट रहा व्यक्ति लुटा
Kushinagar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। महाराष्ट्र के पुणे से कमाकर घर लौट रहा एक व्यक्ति शनिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। जटहां बाजार थानाक्षेत्र के मंसाछापर बाजार के रहने वाले इस व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की लिखित सूचना मंसाछापर पुलिस चौकी पर दे दी गई है।
मंसाछापर निवासी सईदुज्जमा पांच महीने पहले पूना कमाने गया था। वह घर वापस आ रहा था। शनिवार को पडरौना नगर में उतरकर चाय पीने के बाद सुभाष चौक पर घर जाने के लिए एक टेंपो रिजर्व किया। तिलक चौक तक पहुंचा था कि दो और व्यक्ति सोहनपुर गांव जाने के लिए टेंपो में बैठ गए। सईदुज्जमा ने बताया कि कुरमौल गांव के शिवमंदिर तक तो उसे होश रहा, लेकिन उसके बाद कुछ याद नहीं था। पडरौना-जटहां मार्ग पर पिपरासी गांव के सामने वह सड़क के किनारे विक्षिप्त हालत में गिरा मिला। किसी ने पहचानकर उसकी सूचना घर तक पहुंचाई। परिवारीजन पहुुंचे और उसे इलाज के लिए मंसाछापर सीएचसी में भर्ती कराए। सईदुज्जमा को कभी होश आ रहा है और कभी बेहोश हो जा रहा है। उसने बताया कि घर आते समय 40 हजार रुपये नगद, दो सूटकेस में कपड़े और मोबाइल रखे थे, जो जहरखुरान लेकर चले गए। इसकी लिखित सूचना मंसाछापर पुलिस चौकी पर दे दी गई है।