फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देह व्यापार का आरोपी रिटायर्ड सिपाही पकड़ा

देह व्यापार का आरोपी रिटायर्ड सिपाही पकड़ा

Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पडरौना कोतवाली के एक गांव की किशोरी को चार माह पूर्व उसकी चाची ने बिहार के एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पास पहुंचा दिया। वहां वह लड़की से देह व्यापार कराने लगा। मौका पाकर लड़की शुक्रवार की शाम को भागकर पटखौली थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस हरकत में आई और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के साथ देह व्यापार कराने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी इस मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश है।
विज्ञापन

आरोपियों की चंगुल से भागी युवती ने बिहार पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार उसे चार माह पूर्व उसकी चाची ने फुसलाकर बगहा थाने के कैलाशनगर गांव के सेवानिवृत्त सिपाही के पास पहुंचा दिया। किशोरी के अनुसार उस सेवानिवृत्त सिपाही और वहीं की एक महिला उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया। उसे एक छोटे से कमरे में बंद करके रखा जाता था। इन्कार करने से मना करने पर उसकी पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन

किशोरी का कहना है कि देह व्यापार के लिए उसे कई जगहों पर ले जाया गया। शुक्रवार को किशोरी को मौका मिला और वह उस कमरे से भागकर सीधे बगहां के पटखौली थाने पहुंच गई। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी सिपाही और महिला को गिरफ्तार कर लिया और उनके मकान को सील कर दिया। जिस कमरे में किशोरी को रखा गया था, उस कमरे से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बगहां के डीएसपी ललित मोहन शर्मा का कहना है कि किशोरी का कलमबंद बयान दर्ज कराकर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार किये गए हैं। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में पुलिस को और लोगों की तलाश है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर यूपी पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed