{"_id":"70-77769","slug":"Kushinagar-77769-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
Kushinagar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मंडलायुक्त ने कुशीनगर के पूर्व और वर्तमान सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। इन पर आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के भुगतान में देरी सहित कुछ अन्य आरोप हैं। उन्होंने उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और ग्रामप्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया जहां मध्याह्न भोजन नहीं बन रहे हैं। उन्होंने लोहिया गांवों के कार्य समय से पूरा करने का भी निर्देश दिया।
शनिवार को कमिश्नर सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कुशीनगर के पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी और वर्तमान सीएमओ द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान नहीं करने पर उनके विरुद्ध शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोहिया गांवों का संतृप्तिकरण समय से करा दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इन कार्यों का सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया।