फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदेश सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने नारे लगाए और किसानों के प्रति गैरजिम्मेदार बताते हुए जमकर कोसा। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। धरना में तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू भी शामिल थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए यह लोग धरने पर बैठ गए। विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण नीति के कारण गन्ना किसान खून के आंसू रो रहा है। एक तरफ क्रशर मालिक किसानों की गाढ़ी कमाई दोनों हाथों लूटने पर लगे हैं तो दूसरी ओर मिलें पुराने दर पर ही गन्ना खरीदने के निर्णय पर अडिग हैं। किसानों को समझ में नहीं आ रहा कि वे क्या करें। उनके परिवार के सामने पर संकट आ गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आज तक जनता के हित में जितना कार्य कांग्रेस ने किया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। अंग्रेजों ने तो सिर्फ कुछ ट्रेनें चलवाई थीं, लेकिन कांग्रेस ने हर शहर तक ट्रेनों को पहुंचाया। विकास का पहिया जितना कांग्रेस के कार्यकाल में चला, उतना किसी सरकार के नहीं। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और रसोई गैस के लिए सबसे अधिक कार्य केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय जो मिलें किसानों के गन्ने की रकम दबाए बैठी हैं, सरकार ने उन्हीं को गन्ना उधार दिलाकर किसानों को ठगा है। जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुशीला गिरी, राजेश जायसवाल, आफताब आलम, प्रमोद पांडेय, अशोक सिंह, अरुण सिंह, कासिम अली, राधेश्याम पासवान सहित कई लोगों ने धरने को संबोधित किया।
कांग्रेसियों के ज्ञापन में गन्ना मूल्य कम से कम 350 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, घोषित गन्ना मूल्य का एकमुश्त भुगतान किया जाए, बंद पड़ी चीनी मिलों को तुरंत चलवाने की व्यवस्था करने, पडरौना चीनी मिल के श्रमिकों को तुरंत वेतन दिलाने, गन्ना किसानों के पिछले बकाए का भुगतान कराने, बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को चलाने सहित कुल आठ मांगे थीं। इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

इस दौरान संदीप मिश्र, पीयूष दुबे, राजकुमार सिंह, डॉ. सिकंदर, ऋषिकेश मिश्र, संजय सिंह, मदन कुमार, राजवंशी मल्ल, स्वामीनाथ यादव, सुनील दीक्षित, मनौवर, पंचानंद मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed