फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामकोला, कप्तानगंज और ढाढ़ा की मिलों में पेराई शुरू

रामकोला, कप्तानगंज और ढाढ़ा की मिलों में पेराई शुरू

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रामकोला/कुशीनगर। शुक्रवार को रामकोला और कप्तानगंज की दोनों चीनी मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। पेराई सत्र की शुरुआत हाटा के एसडीएम और जनप्रतिनिधियों ने चीनी मिल के लोगों के साथ डोंगे में गन्ना डालकर की।
विज्ञापन

काफी ऊहापोह के बाद जिले में चालू हालत की सभी चीनी मिलों ने अपने पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया। इसके बाद जिले में चीनी मिलों को चालू कराने की समस्या समाप्त हो गई है। इस सूचना से जिले के गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली है। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल में शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ पूजा पाठ काफी देर तक चला। इसी बीच क्षेत्र के गन्ना किसान और जनप्रतिनिधि चीनी मिल पहुंच गए।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती रामकोला केन यूनियन के चेयरमैन अवधेश, पडरौना केन यूनियन के चेयरमैन मृत्युंजय मिश्र, लक्ष्मीगंज केन यूनियन के चेयरमैन सोमनाथ राव, पूर्व विधायक भूलई भाई और रामकोला के ब्लॉक प्रमुख शिवशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। इसके बाद दिन के करीब 11 बजे हाटा के एसडीएम एसके शर्मा, तहसीलदार हरिश्चंद्र सिंह प्रभारी कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी, केन मैनेजर शैलेंद्र त्रिपाठी, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय यांत्रिक प्रबंधक रवि श्रीवास्तव, आनंद मिश्र सहित अन्य चीनी मिल के कर्मचारियों के साथ गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज राय, केन यूनियन के उपाध्यक्ष शांतीश शाही सहित सभी लोगों ने डोंगे में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगरपंचायत अध्यक्ष महेंद्र गौड़, राजन गोविंद राव, अगस्त गोविंद राव, संजय चौबे, शैलेंद्र सिंह, प्रभासचंद मिश्र, देवेश मिश्र, अजय पांडेय, सपा नेता राजेश्वर गोविंद राव, नागेंद्र प्रताप सिंह, फुलेना यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एक अन्य खबर के मुताबिक कप्तानगंज की कनोरिया चीनी मिल में भी सुबह से ही पूजा पाठ शुरू हो गया। रामकोला के विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार चन्ना, हाटा के एसडीएम एसके शर्मा, तहसीलदार हरिश्चंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय तिवारी, फिरोज अहमद, विजय खेतान सहित चीनी मिल के अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मधुसूदन मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अद्या पांडेय, भुवनेश्वर मिश्र, श्याम नारायण तिवारी और रविंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। d अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। शुक्रवार को स्थानीय त्रिवेणी चीनी मिल के शुभारंभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं नगर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। चीनी मिल के गेट पर पहुंचकर गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं की मांग थी कि बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराया जाए।
शुक्रवार को भाजपा नेता रवींद्र पांडेय, उमेश तिवारी और आेंकार सिंह की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। पूरे नगर में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चीनी मिल के गेट पर पहुंचकर नेताओं ने सभा कर प्रदेश सरकार पर जमकर कोसा। नेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार का घोषित गन्ना मूल्य उन्हें मान्य नहीं है इसे बढ़ाया जाए। बकाया गन्ना मूल्य का अविलंब भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही गन्ना तौल में होने वाली घटतौली को रोका जाए। प्रदर्शन करने वालों में सभासद प्रेमचंद मद्धेशिया, नागेश्वर पंाडेय, भोला गुप्ता, यशवंत कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, बदन खरवार, दीपक, नंदू कुर्मी आदि मौजूद रहे।

अधिशासी अध्यक्ष ने कराया पूजन
हाटा। शुक्रवार को ढाढ़ा की न्यू इंडिया शुगर मिल ने पेराई शुरू कर दी। पेराई शुरू होने से पहले मिल के अधिशाषी अध्यक्ष पीआर सिंह ने डोंगे के पास विधिवत पूजन किया। इस दौरान मिल कर्मचारी, अधिकारी और किसान मौजूद रहे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मिल के केन यार्ड में आचार्य रामचंद्र पांडेय ने नया पेराई सत्र शुरू करने से पहले पूजन कराया। मिल के अधिशाषी अधिकारी पीआर सिंह ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। मिल के अधिकारियों ने सर्वप्रथम काटे पर पहुंच कर तौल कराने आई प्रथम बैल गाड़ी के बैलों गुड़ खिलाकर पूजन किया और गन्ना किसान को मिठाई का डब्बा देकर तौल कर शुभारंभ कराया। इसके बाद सभी लोग डोंगे के पास पहुंचे। यहां पर मिल अधिकारियों के साथ किसानों ने नारियल फोडे़। गन्ना उपाध्यक्ष उमेश सिंह विषेन, बच्चा सिंह, नायब तहसीलदार वंदना पांडेय, डीसीओ दिलीप कुमार सैनी, सचिव हाटा एसएन चौधरी आदि अधिकारियों की मौजूदगी में जीएम पीआर सिंह ने लीवर दबा कर मशीनों को चालू किया। इस मौके पर रामनिवास सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, गमला सिंह आदि किसान एवं अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed