फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंख में तेजाब डाला, एक गिरफ्तार

आंख में तेजाब डाला, एक गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 07 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहां गांव के राजेश कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके भाई ने गांव के कुछ लोगों विरुद्ध गवाही दी थी। इससेे नाराज वे लोग खेत की तरफ से वापस आ रहे उनके भाई को पकड़कर एक घर मेें खींच ले गए। आरोप है कि पहले तो गला घोंटकर उसे मारना चाहे, पर जब शोर सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए तो हमलावर उनके भाई की आंख में तेजाब डाल दिए। इलाज कराने की वजह से तहरीर देने में देरी हुई है। जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी तहरीर देकर इन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम को आंख में तेजाब डालने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजेश कुशवाहा ने तहरीर में कहा है कि उनके भाई जवाहिर कुशवाहा 30 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने खेत की तरफ से वापस आ रहे थे। रास्ते में पड़ने वाली नहर के पुल पर गांव के कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। इन लोगों ने उनके भाई को पकड़कर मारते पीटते एक घर में खींच ले गए। मारने पीटने वाले लोग यह कह रहे थे कि उसने उन लोगों के खिलाफ गवाही दी है। हमलावर उनके भाई को घर में ले जाकर पहले रस्सी से उसका गला घोंटना चाहे लेकिन उसके शोर मचाने के कारण आंखों में तेजाब डालकर भाग गए। राजेश ने कहा कि सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचे और अपने भाई को इलाज के लिए पहले पडरौना उसके बाद गोरखपुर ले गए। तभी से वह अपने भाई का इलाज करवा रहे हैं। ठीक होने के बाद तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की भी एक महिला ने तहरीर देकर जवाहिर आदि पर घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है तो वहीं महिला की तहरीर पर भी दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। महिला को चिकित्सीय जांच के लिए महिला थाने और जवाहिर को इलाज के लिए जिला नेत्र चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में रामकोला के एसओ जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि दोनो तरफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पाकर खड्डा के सीओ विनोद कुमार यादव भी थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed