फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सबको भाएगा किसान मेला

सबको भाएगा किसान मेला

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सेवरही। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित होने जा रहे तीनदिवसीय ‘विराट किसान मेला’ में खेती-किसानी से संबंधित ढेरों जानकारियां मिलेंगी। इसके लिए बन रहा विशेष पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों की इसमें जुटान होगी। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तो बुजुर्गों के लिए लोक संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। ट्रैक्टर पर दिखाए जाने वाले स्टंट हर उम्र के लोगों में रोमांच पैदा कर देंगे। जादू का कार्यक्रम हर उम्र के लोगों को लुभाएगा।
विज्ञापन

पडरौना शहर के उदित नारायण इंटर कालेज में 08, 09 और 10 दिसंबर तक ‘विराट किसान मेला’ लगने जा रहा है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘अमर उजाला’ का प्रचार वाहन शुक्रवार को कठकुइयां रोड, कठकुइयां, दुदही, तमकुहीराज, सेवरही सहित कई क्षेत्रों में पहुंचा। वाहन से किए जा रहे कार्यक्रम के प्रचार को सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वाहन के साथ चल रहे लोग विराट किसान मेला में होने वाली लकी ड्रा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे थे। साथ में लोगों को अमर उजाला के किसान मेले में लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोगों को कूपन भी वितरित कर रहे थे। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मिलने वाले पुरस्कार और प्रमाणपत्र के बारे में भी जानकारी दी गई। किसान मेले के बारे में जानने के लिए बाद हर कोई इस पहल की सराहना कर रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला खबर देने के साथ कर रहा जन सरोकार का काम
सेवरही। अजयनगर निवासी संजीव कुमार राय ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल क्षेत्र के पिछड़े किसानों के लिए नवीनतम जानकारियों का खजाना साबित होगी। एक ही मंच पर गीत, संगीत और गोष्ठी का आयोजन कर अखबार ने साबित कर दिया है कि यह जन सरोकार के हर इंतजाम करेगा। कस्बे के त्रिलोकी जायसवाल ने कहा कि इस मेले के आयोजन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को लाभ मिल सकेगा। प्रगतिशील किसान एवं अवकाश प्राप्त अभियंता अली आलम ने बताया कि मेले में लकी ड्रा की खबर सुनकर क्षेत्र के किसान काफी उत्साहित हैं। इसलिए वे भी अपने गंाव सुमही संग्राम से किसानों के साथ मेला देखने जरूर जाएंगे। अध्यापक धीरज तिवारी उर्फ टीकू का कहना है कि वह अपने स्कूल के बच्चों के साथ मेले में दिखाए जाने वाले जादू के खेल में जरूर हिस्सा लेंगे। अमर उजाला की इस पहल की उन्होंने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed