{"_id":"70-77681","slug":"Kushinagar-77681-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को
Kushinagar
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। डीएम रिग्जियान सैंफिल ने बताया कि जिले में पुलिस/पीएसी की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। इसके लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 21300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा सामग्रियां केंद्रों पर समय से पहुंचाने की संपूर्ण जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी।
डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयाें के व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलती है तो संबंधित विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक को जेल जाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 22 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मुश्तैदी से कार्य करना होगा। केंद्रों पर परीक्षा सामग्री समय से पहले पहुंचे, इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 15 दिसंबर को प्रात: 6.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामग्रियां प्राप्त कर लें। प्रात: नौ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। एसपी ललित कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्यान देना होगा। कोई परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जाएगा। परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक चलेगी। 15 मिनट भी विलंब होने पर परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। बैठक में एडीएम डॉ. अखिलेश मिश्र, एएसपी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सभी एसडीएम, सीओ सदर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।