फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक के घर में घुसकर लूटपाट की

पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक के घर में घुसकर लूटपाट की

Fri, 06 Dec 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 06 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। बुधवार की रात कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक के घर का दरवाजा खुला देख अंदर घुस गए बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद घर में लूटपाट की। बदमाशों की संख्या करीब 10 बताई जा रही है। बदमाशों की पिटाई से घायल हुए लोगों को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को है, लेकिन तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस घटना से कस्बे में सनसनी मच गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग एक बजे वार्ड नंबर 11 निवासी तथा पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक रमाशंकर तिवारी किसी कार्य से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। तैयारी करने के दौरान उन्होंने घर का दरवाजा खोल रखा था। दरवाजा खुला देख लगभग 10 की संख्या में बदमाश उनके घर में घुस गए। घर में घुसे बदमाशों ने पहले तो परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू किया। बदमाशों ने मारपीट कर रमाशंकर तिवारी और उनकी बहू पुनीता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने इन लोगों को इतना भयभीत कर दिया था कि जब तक वे लूटपाट करते रहे, तब तक इन दोनों घायलों में से किसी ने शोर नहीं मचाया। इसके बाद घर मेें बेखौफ होकर लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद इन लोगों ने शोर किया। तब जाकर अगल-बगल के लोग पहुंचे। अगल -बगल के लोगों ने घायलावस्था में दोनों लोगों को रात में ही इलाज के लिए पहले सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर का दिया। घटना की जानकारी रात में ही स्थानीय पुलिस को दे दी गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई, लेकिन किसी भी बदमाश को पकड़ नहीं पाई है। एसओ का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रमाशंकर तिवारी मूलत: रामकोला थाने के रामपुर बगहां के साहबगंज टोलेे के निवासी हैं। वह मकान बनाकर कप्तानगंज में रहते हैं। घटना की सूचना पर गांव से इनके परिवार के लोग भी पहुंच गए, जो इनके साथ मेडिकल कॉलेज गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed