{"_id":"70-77613","slug":"Kushinagar-77613-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास स्थगित
Kushinagar
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। 13 दिसंबर को कुशीनगर में मैत्रेय परियोजना का बहुप्रतीक्षित शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित हो गया है। शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैत्रेय ट्रस्ट के आध्यात्मिक निदेशक लामा जोपा रिनपोछे के कुशीनगर आने का कार्यक्रम भी तय हो गया था। जिला प्रशासन ने उस अनुरूप तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के स्थगित होने की सूचना मिली। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि की है।
परियोजना के शिलान्यास को लेकर बीते तीन माह से सुगबुगाहट चल रही थी। एक माह पहले से प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों में लग गए थे। शासन स्तर पर तय हो रहा था कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मैत्रेय दोनों का शिलान्यास कार्यक्रम एक साथ हो। पर एयरपोर्ट की कागजी औपचारिकता में समय लग रहा था। इस नाते मैत्रेय का शिलान्यास करने का निर्णय लिया गया। पर तिथि तय नहीं हो पा रही थी। जिला प्रशासन ने एयरस्ट्रिप पर शिलान्यास और मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी शुरू कर दी थी। बुधवार को जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के लिए 13 दिसंबर की तिथि को फाइनल कर दिया और मैत्रेय की अधिग्रहित भूमि पर शिलान्यास करने का निर्देश दिया।
बुधवार की देर शाम को कमिशभनर, डीआईजी, डीएम और एसपी ने मातहतों को साथ लेकर शिलान्यास की तैयारियां भी शुरू कर दीं, पर बृहस्पतिवार को शिलान्यास स्थगित होने की खबर आई। 14 दिसंबर से खरमास प्रारंभ हो जाएगा। लोग अब 14 जनवरी तक शिलान्यास नहीं होने की बात कह रहे हैं। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना यदि आड़े नहीं आई तो शिलान्यास अब जनवरी में ही होने की बात लोग कह रहे हैं। इस बारे में डीएम रिग्जियान सैंफिल ने कहा कि मैत्रेय का शिलान्यास स्थगित हो गया है। अभी कोई नई तिथि नहीं आई है।