{"_id":"70-77612","slug":"Kushinagar-77612-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि संबंधी सारी जानकारियां एक मंच पर मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि संबंधी सारी जानकारियां एक मंच पर मिलेंगी
Kushinagar
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित होने जा रहे तीनदिवसीय ‘विराट किसान मेला’ में आए लोगों को कृषि संबंधी सभी जानकारियां मिलेंगी। कृषि पर आधारित तकनीकी फिल्म थिएटर बनाया जाएगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी देंगे। इस किसान मेले में चार चांद लगाने के लिए प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बारे में जानकारी देने के लिए ‘अमर उजाला’ का प्रचार वाहन बृहस्पतिवार को रामकोला, कप्तानगंज और नेबुआ नौरंगिया क्षेेत्र के कई स्थानों पर पहुंचा।
‘अमर उजाला’ की ओर से ‘विराट किसान मेला’ 08, 09 और 10 दिसंबर को पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में लगने जा रहा है। सुबह दस बजे से रात के दस बजे तक चलने वाले इस मेले में किसानों से संबंधित सभी विभागों के स्टाल लगाए जाने हैं। यहां एक ऐसा फिल्म थिएटर बनेगा, जिसमें कृषि के संबंध में हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह यूनिक कार्यक्रम होगा, जिसमें गायक अनीस सोनी अपनी श्री नटराजन म्यूजिक एकेडमी की टीम के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। फरुवाही कलाकार अपने नृत्य का जलवा बिखेरेंगे। विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों की विशेषता बताएंगी। जिला स्तरीय कृषि, ग्रामीण एवं स्वास्थ्य विभागों की विशेष प्रदर्शनी और सहभागिता होगी। इसके अलावा मेले में किसानों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, इसके प्रचार के लिए वाहन बृहस्पतिवार को पडरौना के बावली चौक, मिश्रौली, मेंहदीगंज, रामकोला, लक्ष्मीगंज, कप्तानगंज और नेबुआ तक गया। इस वैन के साथ चल रहे लोगों ने विराट किसान मेले की सारी खूबियां बताईं।
खूबियों का पिटारा है यह विराट किसान मेला
रामकोला क्षेत्र के रत्नेश सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से यह सराहनीय कदम है। विराट किसान मेला में खेती संबंधी सभी जानकारियां एक ही मंच पर मिलें तो इससे बेहतर और क्या होगा?
विज्ञापन
इसी इलाके के जयगोविंद राव ने कहा कि किसानों को खेती संबंधी जानकारी ठीक ढंग से नहीं मिल पाती है। इसलिए वे कृषि से अच्छा मुनाफा अर्जित नहीं कर पाते। इस तरह के आयोजन से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सुरेश दीक्षित ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की यह अच्छी पहल है। इस अखबार में रोचक खबरें पढ़ने को मिलती ही हैं, किसान मेला के माध्यम से तीन दिन तक अब जानकारी भी मिलेगी।
गोपाल गोविंद राव का कहना था कि यह किसान मेला खूबियों का पिटारा है। मेले में लकी ड्रॉ के जरिए जहां इनाम जीतने का अवसर मिलेगा, वहीं खेती-किसानी के बारे में जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, मैजिक और लोक संगीत के कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन करेंगे। फाइनेंस और बुकिंग भी मेले में हो जाएगी।
मेले में खुद भी आएं, औरों को भी साथ लाएं
प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उदित नारायण इंटरमीडिएट कालेज पडरौना के प्रधानाचार्य मुक्तिनाथ तिवारी ने कहा कि किसानों के लिए यह एक बेहतर मंच है। इस तरह का विराट किसान मेला गोरखपुर मंडल में पहली बार लगने जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और किसान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने कहा कि मैं तो इस विराट किसान मेला को लेकर काफी उत्साहित हूं। जिस तरह की तैयारियां हैं, उससे यह लगने लगा है कि यह मेला किसानों के लिए काफी लाभकारी होगा।
किसान नेता चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के प्रति काफी उदासीन नजर आ रहे हैं। लेकिन ‘अमर उजाला’ की ओर से किसानों के लिए यह कार्यक्रम सराहना के काबिल है।
पडरौना नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि यह विराट किसान मेला शहर ही नहीं बल्कि पूरे मंडल के लिए प्रेरणास्रोत है। इस तरह के वृहद आयोजन हमेशा होने चाहिए। ऐसा आयोजन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।