फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य आसान: राम अवध

हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य आसान: राम अवध

Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विश्व विकलांग दिवस पर मंगलवार को नगर स्थित बीआरसी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सपा के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम को देखकर कहा कि हौसला हो तो किसी भी लक्ष्य को पाना असंभव नहीं है। इस अवसर पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सीतारां कछारी, शैलेष श्रीवास्तव, रीयल पैराडाइज के प्रबंधक, अछैबर पंाडेय, संजय राय, गौरीशंकर, मृत्युजंय पांडेय, रवि पाल, योगेंद्र राम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमजोरों की सेवा सबसे बड़ा धर्म
सेवरही। अशक्तों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है। क्योंकि समाज में उपेक्षित लोगों की सेवा करना मानवता की सेवा माना जाता है। यह बात मंगलवार को कस्बे की संस्कृत पाठशाला परिसर में महादेवानंद सेवा समिति की ओर से आयोजित खेलकूद एवं गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम तमकुहीराज पंकज वर्मा ने कहीं। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, संस्था के सचिव शांतनु मुखर्जी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed