{"_id":"70-77517","slug":"Kushinagar-77517-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज नौरंगिया में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज नौरंगिया में
Kushinagar
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को जिले में होंगे। वे रामकोला के विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने मंगलवार को दी। उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से 12:20 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से दिन के एक बजे नौरंगिया गांव में स्थित श्री शंकरजी लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे डॉ पूर्णमासी देहाती के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन