{"_id":"70-69079","slug":"Kushinagar-69079-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया गया
Kushinagar
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया गया। कैडेट्स को इनसास राइफल के बारे में भी जानकारी दी गई।
उदित नारायण डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेेज परिसर में चल रहे एनसीसी के वार्षिक कैंप में शनिवार को राष्ट्रीय एकता पर व्याख्यान देते हुए मेजर जगमोहन तिवारी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखी है कि एकता की धारणा समस्त भारतीयों के मस्तिष्क को सभ्यता के प्रारंभ से ही एक सूत्र में बांधे है। हमारी एकता उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यता।
कैप्टन अयोध्यानाथ त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि पृथ्वी पर अगर जीवन है तो हरियाली उसका प्रमुख कारण है। अगर पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ हुई तो जीवन खतरे में होना अवश्यंभावी है। कैप्टन सभाजीत सिंह और कैप्टन एमपी सिंह ने प्रदूषण उसके प्रभाव और रोकथाम के बारे में जानकारी दी। कैडेट्स ने चीफ अफसर एसके दुबे की देखरेख में फायरिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन
कैडेट्स को विभिन्न जानकारियों से भी अवगत कराया गया। जानकारी देने वालों में रिसालदार मेजर अर्जुन सिंह नेगी, सूबेदार कमलजीत सिंह, सूबेदार रूप सिंह जाट, हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार तेज बहादुर बोहरा, दलेर सिंह, किरन प्रधान, बीएचएम रामबहादुर थापा आदि शामिल रहे।