फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चंडीगढ़ की युवती रामकोला पहुंच गई

चंडीगढ़ की युवती रामकोला पहुंच गई

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। शादी के झांसे में आकर शनिवार को एक युवती चंडीगढ़ से रामकोला पहुंच गई। साथ जीने मरने की कसम खाने वाला युवक उसे दिल्ली समेत कई स्थानों पर घुमाने के बाद कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। रामकोला पुलिस ने युवती के बताए जगहों पर युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पांच बजे एक युवती रामकोला में घूमती नजर आई। वह किसी को तलाश कर रही थी। आठ बजे वह रामकोला के बगल पिड़ारी गांव के भोदसी टोला में पहुंच गई। उसने किसी से एक युवक का नाम, पता पूछा। युवती के अनुसार वह अपने दीदी के यहां चंडीगढ़ में रहती थी। वहां पर उसे एक युवक से लगाव हो गया। युवती के अनुसार युवक उसे दिल्ली घुमा चुका है। वह शादी करने के लिए उसे अपने गांव कहकर ले आया है। युवती के अनुसार युवक उसे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया है। कप्तानगंज के अगल -बगल के कुछ लोगों का नाम भी बता रही थी। लोगों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। महिला पुलिस की मौजूदगी में उसके बताए गए स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed