फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   श्रमदान कर सड़क निर्माण का संकल्प जताया

श्रमदान कर सड़क निर्माण का संकल्प जताया

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने भले ही कसया-रामकोला मार्ग के अमवा में सड़क निर्माण की शुरूआत कर दी हो लेकिन अहिरौली में सड़क को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर इससे कोई फर्क नहीं है। इन लोगों ने नौवें दिन शनिवार को भी आंदोलन जारी रखा और सड़क पर गिराई गई गिट्टी को बराबर कर सड़क को खुद बनाने का संकल्प जाहिर किया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, बसपा नेता सुधीर राव, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह की अगुवाई में करीब एक सौ की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे सड़क पर एकत्रित हुए। सभी लोग अपने हाथ में कुदाल, टोकरी व बेलचा लिए थे। बाजार में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने कई ट्रक गिट्टी गिराकर छोड़ी है। पुरुषों ने कुदाल से टोकरी में गिट्टी भरनी शुरू किया, महिलाओं ने गिट्टी भरी टोकरी सड़क पर ला लाकर गिराना शुरू कर दिया। तेज धूप में आंदोलनकारियों ने दो घंटे तक श्रमदान कर विरोध की आवाज बुलंद किया। इस दौरान सरकार व प्रशासन के विरोध में जमकर नारे लगे। आंदोलन में कई दिन से बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहीं पानपती, बचिया देवी, गायत्री देवी, सावित्री, सुमन, शनिचरी, उर्मिला, सरिता, शोभा, बबिता, नीतू ने शनिवार को बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुषों में जेपी यादव, मुस्तफा खान, कैलाश राव, दुर्गेश वर्मा, रमेश वर्मा, संदीप जायसवाल, अखिलेश मद्धेशिया, सुग्रीव सिंह, अशोक पटेल, राजेश जायसवाल, श्रवण गुप्ता, सुदामा गुप्ता, शक्ति यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर आंदोलनकारी युवा हरिओम, सत्येंद्र, अजय जायसवाल, दुर्गेश, कौशल, विशाल, अरविंद आदि का उपवास तीसरे दिन भी जारी रहा। उपवास से युवाओं की हालत बेहाल है किंतु प्रशासन युवाओं की चिकित्सीय जांच कराना भी मुनासिब नहीं समझा है। जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा ने डीएम रिंग्जियान सैंफिल को फोन कर हालात की जानकारी दी और सांसद योगी आदित्यनाथ को भी पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईन का आज दसगात्र करेंगे
कसया-रामकोला सड़क निर्माण के लिए आंदोलन कर अहिरौली के युवा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रेमप्रकाश को एकमात्र दोषी मान रहे हैं। युवाओं ने उनकी शवयात्रा, अस्थिकलश यात्रा के बाद रविवार को दसगात्र का आयोजन किया है। हरिओम मिश्र ने बताया कि दसगात्र में लोग एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराएंगे।
भाकियू ने दिया समर्थन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अहिरौली बाजार में सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के सुर में सुर मिलाया है। शनिवार को आंदोलनस्थल पर भाकियू के महासचिव उदयभान यादव व ब्रद्री कुशवाहा आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया। महासचिव ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांग जायज है, यदि जरूरत पड़ी तो भाकियू कार्यकर्ता भी मैदान में उतरेंगे।

भाजपा भी आगे आई
आंदोलन के समर्थन में भाजपा भी उतर आई है। भाजपा के पूर्व जिला संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया, कामता प्रजापति, गुलाब गुप्ता आदि ने आंदोलन में शरीक होकर समर्थन जाहिर किया है। पूर्व जिला संयोजक का कहना है कि प्रदेश व केन्द्र की वर्तमान सरकार सड़क की दुर्दशा के लिए दोषी है। यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ तो भाजपा भी आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed