{"_id":"70-53652","slug":"Kushinagar-53652-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर अभियान शुरू किया
Kushinagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कसया। मैत्रेय परियोजना को कुशीनगर में स्थापित करने की वकालत करते हुए लोगों ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया। इसका श्री गणेश प्रमुख बौद्ध भिक्षु बुद्ध मित्र ने किया। इससे पूर्व लोगों ने बैठक कर परियोजना को कुशीनगर के विकास के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। इसे विश्व धरोहर बताते हुए इसकी स्थापना के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
शनिवार को वन विभाग के बुद्धा नर्सरी के समीप समाजसेवी डा. विजय शाही की ओर से बुलाई गई बैठक में काफी लोग शरीक हुए। पूर्व सभासद चंद्रभूषण पाठक ने कहा कि विकास के लिए जमीनें उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को यदि जमीनें नहीं मिलतीं तो कुशीनगर में देश के तमाम उच्चस्तरीय शैक्षणिक व मेडिकल संस्थानों के आने का मार्ग प्रशस्त नहीं होता। भिक्षु बुद्धमित्र ने कहा कि मेडिकल कालेज यहीं स्थापित हो रहा था। उन्हाेंने कहा कि मेडिकल कालेज के अन्यत्र जाने का दंश आज भी यहां के लोग झेल रहे हैं। डा. अजय कुमार शाही ने कहा कि परियोजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर संपर्क, हस्ताक्षर अभियान तथा मैसेज एलर्ट सिस्टम से लोगों को फायदों की जानकारी दी जाएगी। अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह, रामनरेश राय आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डा. समद, डा. संजय पटेल, राजाराम, नरायन सिंह, डा. एसके सिंह, सुरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, राजू मिश्रा, मनोज कुमार यादव सहित दर्जनों लोगों ने परियोजना के पक्ष में संगठन बनाकर कार्य करने पर बल दिया।