फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किसानों के साथ छल करने का आरोप मढ़ा

किसानों के साथ छल करने का आरोप मढ़ा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें किसानों की दुर्दशा पर अफसोस जताते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा गया। प्रदेश सरकार के किसानों की कर्जमाफी को किसानों के साथ धोखा बताया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। चुनावी घोषणा पत्र में सपा ने किसानों के 50 हजार रुपये तक कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन सपा मुखिया के जन्मदिन पर जो घोषणा हुई है, वह किसानों के साथ छल है। सपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। बैठक को अवधेश प्रताप सिंह, प्रदीप पांडेय, मीडिया प्रभारी धनंजय तिवारी, हिमांशु शेखरन गोपाल ने भी संबोधित किया। फैसले पर पुन:विचार कर किसानों के साथ न्याय की मांग की गयी। बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन प्रमोद पांडेय ने किया। इस दौरान केशवनाथ उपाध्याय, सुनील चौहान, अनिल मिश्र, राधेश्याम दीक्षित, मोहन खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed