{"_id":"70-53130","slug":"Kushinagar-53130-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहज जनसेवा केंद्रों से बनेंगे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहज जनसेवा केंद्रों से बनेंगे प्रमाण पत्र
Kushinagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिले में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी से जल्द निजात मिलेगी। जनपद के 14 में से सात ब्लाकों में सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से ही प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा किए जाएंगे। प्रमाण पत्र बनने के बाद वहीं से वितरित किए जाएंगे।
शिक्षा, नौकरी समेत अन्य कई कार्यों के लिए आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। हर साल जुलाई में इसके लिए सर्वाधिक मारामारी रहती है। इस साल जुलाई-अगस्त में तहसीलों में इन प्रमाण पत्राें के लिए इतनी भीड़ जुटी कि फोर्स तैनात करनी पड़ गई। भीड़ देखकर दलाल भी सक्रिय हो गए। ये अतिरिक्त रुपये लेकर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने लगे। इन दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पडरौना तहसील के खड्डा व नेबुआ नौरंगिया, कसया तहसील के फाजिलनगर, तमकुहीराज तहसील के दुदही और हाटा तहसील के रामकोला व कप्तानगंज ब्लाकों में सक्रिय कुल 38 सहज जन सेवा केंद्रों को इसके लिए नामित कर दिया है। शनिवार को डीएम रिग्जियान सैंफिल ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि अब इन ब्लाक के लोगों को अपना आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के सहज जनसेवा केंद्र पर आवेदन पत्र जमा करना होगा। प्रमाण पत्र भी वहीं से मिलेगा।
इनसेट
इन गांवों में सहज जनसेवा केंद्रों पर जमा होंगे आवेदन
- पडरौना तहसील अंतर्गत खड्डा ब्लाक में विशुनपुरा बुजुर्ग, करदह, बहोरछपरा, अहिरौली, मठिया बुजुर्ग और ऊधोछपरा तथा नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में नेबुआ रायगंज, कोटवा कला और सिंगहा।
विज्ञापन
- कसया तहसील के फाजिलनगर ब्लाक में धौरहरा, अमवा श्रीदूबे, भठही बुजुर्ग, सठियांव, असमानपुर, पिपरा रज्जब, चौरा रामतवक्कलशाही और बड़हरा।
- तमकुहीराज तहसील के दुदही ब्लाक में दुदही, धर्मपुर पर्वत, दशहवा, मठिया भोकरिया, चाफ, कोकिलपट्टी, नोनियापट्टी और मंझरिया।
- हाटा तहसील के रामकोला ब्लाक में कुसुम्हा, टेकुआटार, धुवांटीकर, उरदहा, लालाछपरा, पकड़ी, बसहिया उर्फ कप्तानगंज, बोदरवार, कुंदूर, घुरहूपुर, मगडीहा और बलुआ।