{"_id":"70-53047","slug":"Kushinagar-53047-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील
Kushinagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार पडरौना ने विशुनपुरा ब्लाक के पड़री-पिपरपाती चौराहे पर छापा मारा। उन्होंने चौराहे पर वर्षों से अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक सील कर दिया। झोलाछाप डाक्टर को हिरासत में लेकर पडरौना कोतवाली में बिठा दिया। मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
आरोप है कि क्लिनिक की आड़ में नर्सिंग होम भी चलाया जाता था। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और उच्चाधिकारियों से की थी। पिछले महीने ही स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था, लेकिन कार्रवाई केवल नोटिस तक ही सीमित रह गई थी। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम रिग्जियान सैंफिल से की। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार पवन जायसवाल ने छापा मारा। नायब तहसीलदार की जांच में आरोप सही मिला। नायब तहसीलदार ने बताया कि क्लिनिक सील कर दिया गया। बिना डिग्री प्रैक्टिस करने वाले कयामुद्दीन को पडरौना कोतवाली में बिठा दिया गया है। डिप्टी सीएमओ की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।