{"_id":"70-52868","slug":"Kushinagar-52868-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Kushinagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। पत्नी को दहेज के लिए घर से निकालने के मामले में महिला आयोग के निर्देश पर रामकोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रामकोला थाने के गांव विजयपुर का है।
नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव लौकरिया के रहने वाले रामनरायन ने अपनी पुत्री फूलमती की शादी रामकोला थाने के गांव विजयपुर टोला सियरहां के सुभाष के पुत्र विश्राम से की थी। फूलमती ने महिला आयोग को दिये अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 24 फरवरी 2011 को जब वह गवना के बाद मायके गयी, तभी से उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसको लेकर काफी मान-मनौव्वल भी की गई लेकिन बात नहीं बनी। यही नहीं उसका आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसको खर्चा भी नहीं देते हैं। यह आरोप भी लगाया है कि उसने इसकी सूचना महिला थाना पडरौना में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के निर्देश पर रामकोला पुलिस ने सोमवार को दहेज के लिए मार-पीटकर घर से बेघर करने का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में रामकोला के एसओ कमला यादव का कहना है कि आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।