फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भ्रष्टाचार मिटाने को सख्त कानून जरूरी

भ्रष्टाचार मिटाने को सख्त कानून जरूरी

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ ट्रस्ट की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल के परिसर में हुई। इसमें भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मजबूत कानून की आवश्यकता जताई गई।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार का दीमक सरकारी दफ्तरों और राजनैतिक दलों से निकलकर अब सामाजिक व्यवस्थाओं में भी घुस गया है। राजनैतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर अपनी जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जनता समस्याओं से जूझ रही है। इसे समाप्त करने के लिए मजबूत कानून की आवश्यकता है। बैठक का संचालन करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष पानमती देवी ने कहा कि लोगों को अपने हक के लिए जागरूक होना होगा। तभी जाकर इस विकट समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान चंद्रदेव कुशवाहा, शर्मिला, जिउती, शांति देवी, चंद्रावती समेत संगठन से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed