फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   स्कूल चलो अभियान की रैली निकली

स्कूल चलो अभियान की रैली निकली

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कसया। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न न्याय पंचायतों में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले नारे लगाते हुए गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत सिसवा धोकरहा की रैली प्राथमिक विद्यालय सिसवा के परिसर से निकली। ग्राम प्रधान परमहंस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सिसवा महंथ, डुमरी, सुखा टोला, शिवराजी पट्टी, बनवारी टोला, बटेसरा, अनिरूद्धवां गांव के परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान एनपीआरसी समन्वयक चंद्रपाल सिंह, जगदीश पांडेय, सुभाष सिंह, अमरेंद्र सिंह, कृष्णानंद दूबे, अशोक कुमार, साजिद अली, सुरेंद्र सिंह, अतीक अहमद, महमूद अंसारी, शशिप्रभा सिंह, हेमलता सिंह, नीलम मिश्र, गीता श्रीवास्तव, सुधा, लालती, अर्चना, चंदा चौबे, सीमा यादव, पुष्पा वर्मा, जनार्दन सिंह, मैनेजर यादव, ममता मिश्र, आशमा खातून, अमृता सिंह, प्रमोद, अंबरीष, संगीता यादव, ओमप्रकाश पांडेय, विनोद सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

न्याय पंचायत मुंडेरा रतनपट्टी के प्राथमिक विद्यालय सेमरा उर्फ झृुंगवा से रैली को ग्राम प्रधान राजेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता, शिक्षा मित्र मनोज कुमार पांडेय व चंदा कुशवाहा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुक्तिनाथ चतुर्वेदी, अमला प्रसाद आदि मौजूद थे। न्याय पंचायत बेलवा दुर्गाराय में भी स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। एनपीआरसी समन्वयक निर्मला श्रीवास्तव और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। यहां सुरेश प्रसाद, असगर अली, हरिंद्र चौरसिया, जयप्रताप राव, रीता यादव, रेनू तिवारी, नंदजा मिश्र, इंदू देवी, सीमा पटेल, अब्दुल रज्जाक, चंद्रभूषण पांडेय, आशा देवी, ऋषिकेश मणि, मणिंद्र यादव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संगीता राय, रीता देवी, गरिमा मिश्रा, सरिता मणि, बबिता यादव, अनुराधा, तृप्तारानी मौजूद थे। अहिरौली राजा प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत अहिरौली राय अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली बाजार से रैली निकाली गई। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली बाजार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाटा, प्राथमिक विद्यालय बुशरा स्कूल, प्रकाश ज्ञान मंदिर के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान वहां प्रधानपति दिनेश अग्रवाल, रमाशंकर राव, मुश्ताक अली, रामप्रीत प्रसाद, अलाउद्दीन अहमद, हीरालाल प्रसाद, रामवृक्ष, सज्जाद अहमद, परवीन खातून, स्वामीनाथ चौधरी, रविंद्र राय, सुभाष चौबे, रमेश जायसवाल, श्रीकिशुन मिश्र, हरिशंकर पांडेय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाटा की वार्डन पुष्पा यादव, रत्ना कुमारी, हेमलता सिंह, कहकशा अंजुम, शत्रुघभन गुप्ता, अनुराग दूबे, रितेश उपाध्याय, निर्मला देवी, रामसूरत गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुंडेरा रतनपट्टी में भी रैली निकली
कसया। सब पढ़ें, सब बढ़ें के नारे के साथ न्याय पंचायत मुंडेरा रतनपट्टी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकली। खंड शिक्षाधिकारी अशोक सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रात: साढ़े आठ बजे रैली निकलने से पूर्व खंड शिक्षाधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को अनिवार्य एवं नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, न्याय पंचायत समन्वयक अहमद अली, मनोज चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह, रियाजुद्दीन, मुक्तिनाथ चतुर्वेदी, मुन्ना पांडेय, इंदू सिंह, अनीता साहनी, संगीता सिंह, रामनक्षत्र सिंह, रागिनी श्रीवास्तव, संध्या सिंह बघेल, मुंद्रिका रावत, पुष्पा आदि मौजूद थे।
इनसेट
फोटो
ब्लाक स्तरीय रैली निकली
हाटा। ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली शुक्रवार की सुबह बीआरसी परिसर से निकाली गई। हाटा के विधायक राधेश्याम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुबह बीआरसी परिसर में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाटा, शिशु सदन, सरस्वती शिशु मंदिर, क्रिस्तुराजा आदि स्कूल के बच्चे जुटे। फिर रैली निकली, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से घूमती हुई बीआरसी परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर बीईओ हाटा ध्रुव जायसवाल, बीईओ सुकरौली ऋषिकेष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष हरदेव मिश्र, सभासद मनीष रूंगटा, राजन तिवारी, विजय श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, प्रेमशंकर दूबे, चंदन राव, गुलाब भारती, विनय, रामानुज सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, प्रज्ञा त्रिपाठी, कृष्णधारी गुप्ता, सिंगासन गुप्ता, अमृता कुशवाहा, लियाकत अली, सर्वदेश्वर चतुर्वेदी, हेमलता मणि, अनीस आलम, सुरेश यादव, अलाउद्दीन अहमद आदि मौजूद थे।

इनसेट
स्कूल चलो अभियान की रैली निकली
मल्लूडीह। कुड़वा दिलीपनगर न्याय पंचायत के स्कूलों से स्कूल चलो अभियान की रैली एनपीआरसी समन्वयक राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली। रैली करमैनी होते हुए मल्लूडीह स्थित गौतम बुद्धा उद्यान समिति के पैक हाउस में पहुंची। रैली में अशोक पांडेय, मनोज सिंह, अशोक प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, मुमताज अली, संजय प्रसाद, प्रमोद सिंह, मूरत यादव, जितेंद्र सिंह, रामकेवल, अशोक कुमार, मंजीत पाठक आदि लोग मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed