{"_id":"64135eab02603dd7770f93a6","slug":"99-couples-hold-each-others-hand-for-life-kushinagar-news-c-7-1-87645-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जीवन भर के लिए 99 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जीवन भर के लिए 99 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सेवरही के किसान पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह बृहस्पतिवार को सेवरही के किसान पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें 99 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसके बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
वैदिक मंत्राेच्चारण के बीच आंबेडकर नगर की ज्योति का विवाह गोपालगंज के रंजीत से, पकड़ियार की शबनम का मालवीय नगर के बाबर अली से, बहादुरपुर की लीलावती का मिश्रौली के सुजीत कुमार से, पकड़ियार की शमीना का मालवीय नगर के कादिर से, हफुआ जीवन की ममता चौहान का सरया खुर्द के मुन्ना चौहान से, पिरोजहा की अजमेरी का मालवीय नगर के मुश्ताक से, तरयासुजान की निधि यादव का धर्मपुर पर्वत के बृजेश यादव से, पकड़ियार की नाजनीन का तरयासुजान के क्यामुद्दीन से, बनवरिया की शोभा प्रजापति का सरगटिया करनपट्टी के मंटू प्रजापति से विवाह संपन्न हुआ। इस तरह कुल 99 हिंदू व मुस्लिम जोड़ों का उनके विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि व तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य है। इसे पूरा कराने में प्रदेश व केंद्र की सरकार लगी हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सेवरही के बीडीओ बब्बन राय, तमकुहीराज के बीडीओ गोपीनाथ पाठक, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार, एडीओ सेवरही अरुणेंद्र कुमार, फाजिलनगर के बीडीओ दुर्गा प्रजापति, दुदही के बीडीओ रामराज कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उसके बाद सभी नव दंपतियों को गृहस्थी के सामान के साथ प्रमाण पत्र व उपहार देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, किसान पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनूप कुमार राय, एडीओ गिरिजेश उपाध्याय, एडीओ संदीप गौड़, जाकिर हुसैन, गणेश पांडेय, प्रदीप गुप्ता, नवीन ओझा, अंजनी तिवारी, आदित्य वर्मा, संजय सिंह, रामनिहोरा यादव, रामनरेश मिश्र, ध्रुव निषाद, श्रीराम निषाद और रिंकू गौतम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।