{"_id":"63a1ec3aab611a3c931deea8","slug":"99-college-objection-for-centre-kushinagar-news-gkp4615868102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 99 कॉलेजों ने दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 99 कॉलेजों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन
99 कॉलेजों ने दर्ज कराई आपत्ति
- यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले में परीक्षा केंद्र घोषित होने के बाद कॉलेज संचालकों से आपत्तियां मांगी गई थी। इसके अनुपालन में जिले के कुल 99 कॉलेजों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें से 53 कॉलेजों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तापोषित और 254 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड की तरफ से इन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले के 176 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद कॉलेज संचालकों से आपत्तियां मांगी गई थी। इसके अनुपालन में जिले के कुल 99 कॉलेजों ने विभिन्न बिंदुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें से जिले के 53 कॉलेज संचालकों ने कहा है कि उनके कॉलेज में बोर्ड की तरफ से निर्धारित सभी मानक पूरे हैं। इसके बावजूद भी उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है।
विज्ञापन
करीब दस ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन इस वर्ष परीक्षा केंद्र से वंचित कर दिया गया है।
इसके अलावा 30 कॉलेजों ने अधिक दूरी पर केंद्र आवंटन, आठ विद्यालयों ने पारस्परिक परीक्षा केंद्र आवंटन, 13 कॉलेजों ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन, सात कॉलेजों ने विद्यालय निषेध (पिछले वर्ष भी उसी विद्यालय से केंद्र आने की शिकायत) की बात कहते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराई है।
इसके अलावा चार कॉलेजों ने उनके यहां बने केंद्र को निरस्त कर दूसरे विद्यालय में भेजने की मांग की है।
इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र घोषित होने के बाद बोर्ड की तरफ से आपत्ति मांग गई थी। इसके अनुपालन में 99 कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इन आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।