फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   98 farmers hounered

98 किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए किया गया सम्मानित

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
98 farmers hounered
किसान दिवस में सम्मानित किसानों के साथ कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सीडीओ अन्नपूर्णा ग - फोटो : KUSHINAGAR
98 किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के सपने को भाजपा ने किया पूरा : रजनीकांत
डीएम ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील
डीडी (कृषि) ने सरकार की तरफ से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कम लागत में अधिक पैदावार हो यह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सपना था। इस सपने को भाजपा ने नया कृषि कानून बनाकर साकार किया है। नए कृषि कानून के लागू होने से किसान अपने उत्पाद को देश के किसी भी राज्य में बेच सकते हैं। किसान और बड़ी कंपनियों के बीच हुए समझौते में केवल फसल की बात होगी। इसमें कहीं भी उनकी संपत्ति बंधक नहीं होगी। ये बातें कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह बुधवार को जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मौजूद किसानों को नए कृषि कानून की बारीकियों को समझाया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि अपने आस-पास के सफल/बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों से संपर्क बनाए रखें। उनके ज्ञान का लाभ उठाएं और कृषि वैज्ञानिकों की तरफ से मिली जानकारियों को उपयोग करें। उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार ने किसानों के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और किसानों के प्रति आभार जताया। इसके बाद कृषि विभाग की तरफ से 22, गन्ना विभाग की तरफ से 22, उद्यान विभाग की तरफ से 20, पशुपालन विभाग की तरफ से 24 और मत्स्य विभाग की तरफ से 10 किसान समेत कुल 98 किसानों को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेता बने कन्हैया सिंह व विंध्याचल यादव को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने किया। इस दौरान सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, कृषि रक्षा विभाग के नरेंद्र मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम, सहायक निदेशक मत्स्य अनंत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल की तरफ से किसानों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। किसान दिवस के मौके पर बुधवार को आईपीएल चीनी मिल परिसर में साफ और स्वच्छ गन्ना लाने वाले किसानों को मिल प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया। खड्डा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों की सहूलियत के लिए मिल के अधिकारी हर समय उपलब्ध हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर किसान अपनी बात बेहिचक मिल के अधिकारियों से कह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार के साथ मिल के यार्ड में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगवाए। इस दौरान उप उप गन्ना प्रबंधक विनोद कुमार तोमर, आफिस इंचार्ज मुन्ना सिंह, लैब इंचार्ज रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, आदेश कुमार, दाऊद इब्राहिम, जयहिंद गुप्ता, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed