फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   934 km of canals will be cleaned from 3.25 crores

3.25 करोड़ से होगी 934 किमी नहरों की सिल्ट सफाई

Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
934 km of canals will be cleaned from 3.25 crores
3.25 करोड़ से होगी 934 किमी नहरों की सफाई
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। रबी सीजन में करीब डेढ़ लाख किसानों को भरपूर पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। इस बार रबी सीजन के लिए करीब 934 किलोमीटर में राजवाहों व माइनरों की सफाई होगी। सिंचाई विभाग ने सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सिल्ट सफाई में तीन करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वैसे तो जिले में करीब 1564 किलोमीटर लंबाई में नहरों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन इसमें 934 किलोमीटर नहरों की सफाई का खाका तैयार किया गया है। नहरों में सिल्ट व झाड़ियां उगी होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रबी की खेती से पहले नहरों के सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिंचाई विभाग 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक नहरों की सफाई कराएगा।
विज्ञापन

नहरों व माइनरों के सिल्ट सफाई का कार्य पांच सिंचाई खंडों के माध्मय से किया जाएगा। इनमें सिंचाई खंड कुशीनगर से 280 किलोमीटर, सिंचाई खंड द्वितीय फाजिलनगर से 339 किलोमीटर, देवरिया सिंचाई खंड से 200 किलोमीटर, गोरखपुर सिंचाई खंड से 100 और महराजगंज क्षेत्र से जुड़ने वाली 15 किलोमीटर लंबाई में कुल 32 राजवाहे व 170 माइनरों की सिल्ट की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के पांच खंडों को अपने-अपने क्षेत्र के नहरों की सफाई करानी है। सफाई का कार्य 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्य में लगभग तीन करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। समय से नहरों की सफाई हो जाने से किसानों को रबी सीजन में सिंचाई के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
बी.राम, एक्सईएन सिंचाई खंड, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed