{"_id":"5cc9e397bdec2207680ea2b4","slug":"91556734871-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन सौपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रह अमीनों ने कर्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा
तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
खडडा। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ से जुड़े अमीनों ने संग्रह कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर सौतेलापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया और तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
संघ के तहसील अध्यक्ष मुख्तार अहमद की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि कर्मचारी प्रत्येक दाखिला दिवस पर पेशी के समय सौतेलापूर्ण व्यवहार करता है। वसूली विवरण पत्र भी ठीक ढंग से जिले को प्रेषित नहीं किया जाता है। इसके कारण जिले पर होने वाली पाक्षिक एवं मासिक बैठक में अधिकारियों से खरी-खोटी सुननी पड़ती है। इतना ही नहीं, प्रत्येक माह के वेतन बिल आदि का रजिस्टर एवं संग्रह कार्य में ये सहयोग भी नहीं करते हैं। अमीनों ने वसूली का आरोप लगाया। कहा कि एसडीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। अमीनों ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अशोक कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, रमेश यादव, शाहबाज अहमद, गेना प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी, रमेश राव, धीरज कुमार, नंदकिशोर, रामायण प्रसाद, नथनी प्रसाद, दीनानाथ, नूरआलम आदि मौजूद रहे।