फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन 15 तक

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन 15 तक

Sun, 02 Jun 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन 15 तक
पडरौना। प्रदेश शासन की तरफ से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गई है। इसमें चयनित व्यक्तियों को छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित व्यक्ति को व्यवसाय के लिए टूल-किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र उपायुक्त अभय कुमार सुमन ने बताया कि इसमें नाई, बढ़ई, कुम्हार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, दर्जी, मोची, सुनार, लोहार, हलवाई आदि वर्ग के इच्छुक व्यक्ति 15 जून तक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत जिले में केले के रेशे से बने उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के तरफ से वित्त पोषण की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए भी 15 जून तक कार्यालय में आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


गैर जमानती वारंट जारी
पडरौना। शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पांच लोगों के खिलाफ जमानती और एक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के अनुसार, बार-बार सूचना देने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया टोला रघुनाथ निवासी संजय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर बांगर निवासी पल्टू वर्मा, तरया सुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी अजमुददीन, पटहेरवा थाना क्षेत्र के भड़सरवा निवासी दिनेश चौरसिया, रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी भुजौली निवासी ओम प्रकाश और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल निवासी अभय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक पत्र वितरण कल से
कसया। क्षेत्र के धुरिया स्थित जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर के उतीर्ण छात्रों का अंक पत्र सोमवार से वितरित किया जाएगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed