फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अहिरौलीदान गांव में बड़ी गंडक का कहर जारी

अहिरौलीदान गांव में बड़ी गंडक का कहर जारी

Wed, 15 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अहिरौलीदान गांव में बड़ी गंडक का कहर जारी
छह लोगों के घर नदी में समाए, अन्य घरों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

पांच अगस्त से लगातार हो रही है कटान, 12 और मकान निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान में बड़ी गंडक का कहर अब भी जारी है। मंगलवार को नदी छह और लोगों के घरों को बहा ले गई। वहीं 12 से अधिक घरों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। गांव के लोगों का कहना है कि कटान की स्थिति यही रही तो दो तीन दिन में ही नदी एपी बांध को भी नुकसान पहुंचा सकती है। तब बाढ़ से निपटना काफी मुश्किल हो जाएगा।

बड़ी गंडक नदी अहिरौलीदान में एपी तटबंध के करीब पहुंच गई है। गांव के लोगों का कहना है कि बड़ी गंडक तीन दिन पहले एपी बांध से 280 मीटर दूर थी। उसकी दूरी अब घटकर 200 मीटर से भी कम रह गई है। मंगलवार को नदी ने बलिराम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हीरा सिंह सहित छह लोगों के मकानों को चपेट में ले लिया। कटान का दायरा बढ़ने से जो लोग अब तक अपने को सुरक्षित मान रहे थे, उन लोगों ने भी अपने मकानों को तोड़ने और सामानों को हटाने का कार्य तेज कर दिया है। इस गांव के हरिकृष्ण सिंह, अरविंद सिंह पटेल, गनेश साह, भरत, रामध्यान, हीरालाल, प्रभुनाथ, श्यामसुंदर आदि का कहना है कि गांव के बाद अब एपी बांध पर खतरा मंडराने लगा है। यदि अब भी कटान रोकने का इंतजाम नहीं किया गया तो दो से तीन दिन में नदी एपी बांध तक पहुंच जाएगी और ऐसी स्थिति में बंधे के उस पार के गांवों पर भी खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed