{"_id":"598da33f4f1c1b902f8b4578","slug":"91502454591-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के वार्ड में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के वार्ड में चल रहा इलाज
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बरसात में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इन बीमारियों के 49 मरीज भर्ती थे, जिनका इलाज चल रहा था।
शुक्रवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामधाम विशुनपुरा की 18 माह की पुत्री अनुष्का को खांसी-बुखार, सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुहीरोड निवासी दो वर्ष की आलिया, कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर निवासी एक वर्ष की सलोनी, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल के चार वर्ष के बिट्टू, मीर बिहार के 13 वर्षीय अरमान को बुखार के साथ झटके आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका इलाज चल रहा था। इसी तरह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवलिया की आठ वर्षीय अलका, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम लालगंज के दो वर्ष के गनेश, रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया निवासी 14 माह के अनूप, जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती की डेढ़ वर्ष की नसरीमा, तरयासुजान निवासी तीन वर्ष की रंजना को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा समउर बाजार की 12 वर्षीय नाजना खातून को खांसी, बुखार एवं पटहेरवा थाना क्षेत्र के धनहां गांव की निवासी ढाई वर्षीय निप्पू को उल्टी-दस्त एवं बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। इस तरह बुखार, झटका, खांसी-बुखार व उल्टी दस्त के कुल 49 मरीज शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती थे।