फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   85-year-old maidservant murder in ancient Kabir ashram Naga sadhu reached in a state of intoxication put him to death

कुशीनगर: प्राचीन कबीर आश्रम में 85 वर्षीय सेविका की हत्या, नशे की हालत में पहुंचा नागा साधु ने उतारा मौत के घाट

Thu, 02 Dec 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कसया
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 11:04 PM IST
सार

कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-7 सिद्धार्थनगर में कुकुत्था नदी के किनारे प्राचीन कबीर आश्रम स्थित है। आश्रम पर जमुनी देवी (85) सेविका रहती थीं। वह बिहार प्रांत के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैंथू की निवासी थीं।

विज्ञापन
85-year-old maidservant murder in ancient Kabir ashram Naga sadhu reached in a state of intoxication put him to death
मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के प्राचीन कबीर आश्रम में 85 वर्षीय सेविका की गुरुवार की शाम हत्या हो गई। मौके से हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आश्रम के संचालक की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-7 सिद्धार्थनगर में कुकुत्था नदी के किनारे प्राचीन कबीर आश्रम स्थित है। आश्रम पर जमुनी देवी (85) सेविका रहती थीं। वह बिहार प्रांत के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैंथू की निवासी थीं। आश्रम में लंबे समय से रहती थीं। आश्रम संचालक असलदास की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि गुरुवार की शाम नागा साधु परशुराम नशे की हालत में सेविका के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद हत्या कर दी। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी नागा साधु को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के चिदरिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन


इस संबंध में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय का कहना है कि मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज हो गया है। हत्या का कारण जानने के लिए हत्यारोपी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed