फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भिक्षु संघ का कहना 19

बुद्ध की लेटी प्रतिमा का गोल्डेन पेंट कराने से पुरातत्व विभाग का इंकार

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
भिक्षु संघ का कहना 19
बुद्ध की लेटी प्रतिमा का गोल्डेन पेंट कराने से पुरातत्व विभाग का इंकार - फोटो : अमर उजाला
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कुशीनगर भिक्षु संघ गोल्डेन पेंट करवाने के लिए इच्छुक है। इसके लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति न मिलने का पेंच फंस हुआ है, जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली ने कुशीनगर भिक्षु संघ के भगवान बुद्ध की प्रतिमा को गोल्डेन पेंट कराने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करने से इंकार कर दिया है। भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को पत्र भेजकर बुद्ध की पांचवी सदी की लेटी प्रतिमा और निर्वाण स्तूप पर गोल्डन पेंट लगवाने की मांग की थी। पत्र में कहा था कि 1981 के पूर्व तक भिक्षुओं की ओर से पेंट लगवाया जाता रहा है। वर्तमान में प्रतिमा का रंग धूमिल हो गया है। निर्वाण स्तूप नया बना है उस पर भी पेंट लगवाना आवश्यक हो गया है। बताया कि निवेदन करने का क्रम गत 38 वर्षों से चल रहा है लेकिन अनुमति नहीं मिली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पेंट लगाने का कार्य पूर्व में जारी नहीं रहा। इसलिए अनुरोध पर विचार करना संभव नहीं है। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ने कहा कि भिक्षु संघ बुद्ध प्रतिमा और निर्वाण स्तूप पर गोल्डन पेंट लगवाने का प्रयास जारी है। अगर अनुमति मिली तो बुद्ध की प्रतिमा को गोल्डेन पेंट कराकर संरक्षित किए जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed