{"_id":"5bfec955bdec22415e42cdfa","slug":"81543424341-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट
यूपी बोर्ड परीक्षा : 151 परीक्षा केंद्रों में छह अति संवेदनशील और 10 संवेदनशीन चिह्नित
छह जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी
पडरौना। नकल विहीन यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निगरानी के लिए छह जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जनपद में 19 राजकीय और 55 वित्त पोषित समेत कुल 317 माध्यमिक विद्यालयों में छह फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। इस साल हाईस्कूल के 59668 संस्थागत व 131 व्यक्तिगत और इंटर के 42105 संस्थागत तथा 528 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कुल 102432 परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से छह केंद्र अतिसंवेदनशील और 10 केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।
नकल माफिया पर नकेल के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से इस बार खास तैयारी की गई है। परीक्षा कक्षों में डबल कैमरे के साथ वायस रिकॉर्डर पहले ही लगवा दिए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले के सभी छह तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अलग से एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त में रखा गया है। इसके अलावा पांच सदस्यीय छह सचल दल का गठन किया गया है। ये सचल दल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। किसी भी कीमत पर जिले में नकल नहीं होने दी जाएगी।