फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न..

बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न..

Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न..
विवेक अध्यक्ष व अमित महामंत्री निर्वाचित हुए
विज्ञापन

फोटो के साथ
1345 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में विवेक कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहराया। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी जताई गई।
शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में पंजीकृत 3383 छात्र-छात्राओं में से 1345 ने मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. आमोद कुमार राय ने चुनाव परिणामों घोषणा की। चुनाव में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार सिंह ने एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी आदित्य कुमार मिश्र को 378 मतों से हराया। विवेक को 817 और आदित्य कुमार मिश्र को 439 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे शेखर शर्मा ने मनीष गहलोत को 877 मतों से पराजित किया। शेखर को 1105 और मनीष गहलोत को 228 मत मिले। महामंत्री पद पर जीत हासिल करने वाले अमित कुमार यादव ने मनोज पटेल को 903 मतों से हराया। अमित को 1115 और मनोज को 212 मत मिले। जबकि पुस्तकालय मंत्री के विजयी प्रत्याशी धनंजय त्रिपाठी ने दिवाकर सिंह को 50 मतों से पराजित किया। धनंजय को 382 और दिवाकर को 352 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि मनीष सिंह ने देवीशरण सिंह को 50 मतों से हराया। वहीं कला संकाय से विकास कुमार प्रजापति, वाणिज्य संकाय से नितेश मद्धेशिया, शिक्षा संकाय से मुकेश कुमार को एकल उम्मीदवार होने के चलते निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शाम पांच बजे के लगभग कॉलेज प्राचार्य डॉ.अमृतांशु शुक्ल ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ पल-पल का लेते रहे जायजा
छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान, मतगणना व विजयी पदाधिकारियों के चुनाव अधिकारी की तरफ से घोषणा के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी और सीओ ओपमाल सिंह काफी सक्रिय दिखें। बीच-बीच में सड़क पर फ्लैग मार्च कर पुलिस के जवानों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed