फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गंडक का कटान तेज

गंडक का कटान तेज

Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गंडक का कटान तेज
फोटो है।
विज्ञापन


गंडक में समाए हथिसार समेत दस और मकान
- दो दिन में 70 मीटर कटान, अपने हाथों अपना आशियाना उजाड़ रहे लोग
- ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर लगाया देरी से बचाव कार्य शुरू करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान में बृहस्पतिवार की सुबह धुरंधर सिंह का हथिसार (हाथी बांधने का स्थान) गंडक नदी में समा गया। इसके साथ ही 10 और मकान नदी में समा गए। दो दिन में कचहरी टोला में 70 मीटर तक कटान हुआ है। नदी को गांव की ओर बढ़ते देख लोग अपने हाथों से अपना आशियाना उजाड़ने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो गांव का वजूद मिट जाएगा। ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन पर देरी से बचाव कार्य शुरू कराने का आरोप लगाया है।
पांच अगस्त से अहिरौलीदान में गंडक नदी कटान कर रही है। प्रशासन की ओर दावे तो किए जा रहे हैं , लेकिन वह गांवों को कटान से बचाने को लेकर गंभीर नहीं है। मकान नदी में समा रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। एक-एक कर 100 से अधिक लोग अपने पक्के मकान तोड़वा चुके हैं। गांव के धुरंधर सिंह के दो आलिशान भवन, एक गोदाम नदी में समा चुके हैं। बृहस्पतिवार को उनका हथिसार भी नदी में समा गया। हाथी को उसके स्वामी ने सुरक्षा के लिहाज से महावत को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धुरंधर सिंह के हथिसार के अलवा सुजीत यादव, रविंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, हरिलाल सिंह, नंदकिशोर सिंह, रामध्यान सिंह समेत दस लोगों के मकान नदी में विलीन हो गए। उधर, बलिराम सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, केदार, बिंदेश्वरी सिंह, श्याम सुंदर सिंह, हीरा सिंह व अन्य कई लोग अपने पक्के मकानों को तोड़वाने में जुटे हुए हैं। लोगों ने तबाही के लिए शासन, प्रशासन और सिंचाई विभाग को दोषी ठहराया है। ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह, रूदल राम, रामाज्ञा सिंह, सुशील सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह का कहना है कि समय से बचाव कार्य शुरू कराया गया होता तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed