फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बारकिश के चलते जलस्तर में वृद्घि की आशंका

बारकिश के चलते जलस्तर में वृद्घि की आशंका

Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बारकिश के चलते जलस्तर में वृद्घि की आशंका
बड़ी गंडक के जलस्तर में हुई मामूली वृद्घि
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। नेपाल के पहाड़ी तथा खड्डा क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते बड़ी गंडक नदी के डिस्चार्ज में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। खड्डा क्षेत्र के भैसहां गेजस्थल पर जलस्तर 93.70 मीटर था। यदि इसी तरह से बारिश होती रही तो बड़ी गंडक के जलस्तर में वृद्घि हो सकती है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर बैराज पर बड़ी गंडक का डिस्चार्ज रविवार दोपहर में 59800 क्यूसेक था। इस दिन वाल्मीकिनगर में 168 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। अभी भी रुक रुककर बारिश जारी है। गंडक नदी से निकलकर यूपी में जाने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में 12 हजार क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा जा रहा था। वहीं रविवार को खड्डा क्षेत्र में भी 72.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सुबह आठ बजे भैसहां गेजस्थल पर जलस्तर 93.68 मीटर था, जो शाम चार बजे मामूली बढ़त के साथ 93.70 पर बना रहा। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 95.00 मीटर व खतरे के निशान 96.00 मीटर से काफी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed