{"_id":"5aec94f74f1c1b65098b7d61","slug":"81525454071-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर की दुकान में चोरी
Updated Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरा कनक (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। मगर लोगों की नींद खुल जाने की वजह से चोर भाग निकले। थाना क्षेत्र के गांव मीरबिहार निवासी नथुनी शर्मा ने पिपरा कनक चौराहे पर फर्नीचर की दुकान खोली है। बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो एक ताला टूटा था और दूसरा ताला तोड़ने के प्रयास किया गया था। बताया जा रहा है कि खट खट की आवाज सुनकर रात में पड़ोस के लोग उठे तो चोर भाग निकले। लोगों के अनुसार इस चौराहे पर स्थित नरसिंह शर्मा की दुकान से भी कुछ महीना पहले चोरी का प्रयास किया गया था। इस संबंध में एसओ पटहेरवा बब्बन सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।