फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिक्षा मित्रों ने पडरौना जूनियर हाईस्कूल में की बैठक

शिक्षा मित्रों ने पडरौना जूनियर हाईस्कूल में की बैठक

Fri, 08 Sep 2017 07:07 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने पडरौना जूनियर हाईस्कूल में की बैठक
कुशीनगर। समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा की बैठक शुक्रवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुई। इसमें संगठन के तरफ से जारी आंदोलन और तेज करने की रणनीति पर चर्चा करते हुए शनिवार से जिले के सभी बीआरसी कार्यालयों पर धरना - प्रदर्शन करने और दिल्ली जाने की तैयारी करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जिस कोर्ट ने शिक्षा मित्रों का समायोजन रद किया है, उसी ने इससे पहले समान कार्य के लिए समान वेतन की बात भी कही है। अब शिक्षा मित्रों का आंदोलन समान कार्य - समान वेतन की मांग को लेकर है। यह मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, दूरस्थ बीटीसी शिक्षा मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय समेत कई अन्य नेताओं ने भी विचार किया। इनका कहना था कि शनिवार से जिले के सभी शिक्षा मित्र अपने-अपने बीआरसी पर धरना - प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षा मित्रों से दिल्ली चलने की तैयारी की भी अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश जायसवाल, राजकुमार पांडेय, देवकमल यादव, नियाज अहमद, परशुराम यादव, गोपाल यादव, मंजीत पाठक, रमेश यादव, रवींद्र प्रसाद, मीरा सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, सरिता सिंह, नीलम श्रीवास्तव, रामनरेश शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अनिल सिंह, विश्वनाथ वर्मा, अंबरीष यादव, राना राय, विजयकांत मिश्र, प्रतिभा राय, साधना द्विवेदी, सुजीत राव, एजाज अहमद, संजय यादव, विनय कुशवाहा, हेमंत सिंह, दिनेश यादव, उदयराज मिश्र, कुसुमलता यादव, मुनीब कुमार समेत तमाम शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed