फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सफाई न कराने पर हो सकता है पांच हजार रुपये का जुर्माना

सफाई न कराने पर हो सकता है पांच हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 28 Jul 2017 04:30 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
सफाई न कराने पर हो सकता है पांच हजार रुपये का जुर्माना
पडरौना। कसया कस्बे के विशुनपुरा अंबेडकर नगर मुहल्ले में एक सप्ताह पहले उल्टी-दस्त से करीब 45 लोगों के चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन पडरौना नगर में सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ने शुक्रवार को छह प्रतिष्ठानों में सफाई न मिलने तथा वहां दूूषित पानी मिलने पर उनके मालिकों को नोटिस थमाया। साथ ही यह चेतावनी दी कि दूसरी बार के निरीक्षण में यह कमी मिली तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया शुक्रवार को सुबह दस बजे तिलकनगर मुहल्ले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रिया आरओ वाटर के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोदाम की छत पर खाली बोतलें पड़ी मिलीं, जिसमें बारिश का पानी एकत्र हो रहा था। इसके प्रोपराइटर को नोटिस जारी करते हुए बोतले जल्द हटाने का निर्देश दिया गया। इसी मुहल्ले के अब्दुल सत्तार के छत पर उन्होंने काफी मात्रा में खराब टायर रखे हुए मिले, जिसमें पानी भरा था और मच्छरों के लार्वा दिख रहे थे। उन्होंने मकानमालिक को नोटिस जारी किया कि खराब टायर जल्द हटा लें।
विज्ञापन

इसके बाद सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर ने रामकोला रोड के हमीद नाम के कबाड़ी के गोदाम, साकेत बिहारी मंदिर के निकट हरगोविंद की टायर की दुकान, पडरौना रेलवे स्टेशन, साहबगंज निवासी विनोद मिश्र के आरओ प्लांट का निरीक्षण किया, जहां सफाई न पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि शगुन नाम के आरओ वाटर के गोदाम में सफाई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी हुआ निरीक्षण
सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि इससे पहले वृहस्पतिवार को रोडवेज के वर्कशाप, प्रतीक आरओ प्लांट, संयुक्त जिला चिकित्सालय, बीएसए कार्यालय, एसपी कार्यालय, भारतीय स्टेट बैैंक, कोतवाली परिसर, नगरपालिका परिषद के ईओ, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय तथा महिला अस्पताल में सफाई न मिलने पर नोटिस दिया गया था। उनका कहना था कि एक सप्ताह के अंदर पुन: निरीक्षण किया जाएगा। जिन्हें नोटिस दी गई है, वहां सफाई नहीं मिली तो प्रत्येक को पांच हजार रुपये का जुर्माना कराया जाएगा, क्योंकि इसमें उत्पन्न होने वाले मच्छरों के काटने से जलजमाव से आस-पास रहने वाले लोगों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य रोग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed