{"_id":"5d6965978ebc3e016755fafc","slug":"8-88-lakh-looted-in-bagaha-kushinagar-news-gkp319625533","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कंपनी के कर्मचारी से 8.88 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कंपनी के कर्मचारी से 8.88 लाख लूटे
विज्ञापन
आठ लाख अठासी हजार की लूट के बाद सीसी टीवी खंगालती बगहा पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
बिहार में कंपनी के कर्मचारी से 8.88 लाख लूटे
बैंक में रकम जमा करने जा रहा था फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी
खड्डा। जनपद से सटे बिहार के बगहा में एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर आठ लाख अठासी हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बगहा एसपी समेत बड़े अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। यूपी-बिहार सीमा पर सघन तलाशी की जा रही है।
कुशीनगर व बिहार को जोड़ने वाले एनएच-727 पर बिहार सीमा में बगहा शहर के (पटखौली डुमवलिया) मोहल्ले के पास भारत फाइनेंस का कार्यालय है। शुक्रवार दोपहर बाद कंपनी का कर्मचारी बैग में 8 लाख 88 हजार सात सौ रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए जैसे ही कार्यालय से बाहर निकला, एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंच गए और बैग छीनने लगे। कर्मचारी ने प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी। कर्मचारी की पकड़ ढीली पड़ते ही बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एसपी कार्यालय पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई लूट की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बगहा एसपी राजीव रंजन, एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा, डीएसपी संजीव कुमार समेत पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। दो दिन पहले ही बगहा क्षेत्र में बरदहा गांव के पास बदमाशों ने 80 हजार की लूट की थी। दिनदहाड़े हुई इस लूट से सीमावर्ती इलाकों में भय का माहौल व्याप्त है। बिहार पुलिस ने यूपी- बिहार सीमा पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।