{"_id":"64933d52087ef7b186085438","slug":"7861-crore-project-pass-in-kushinagar-nagar-palika-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-368-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 76.81 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 76.81 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
Wed, 21 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर में लोगों की सुविधाओं के लिए नौ अन्य प्रस्ताव भी हुए पास
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर नगर पालिका कार्यालय सभागार में बुधवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें 76.81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त नगर में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नौ प्रस्ताव भी पास हुए। नवनिर्वाचित सभासदों ने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास की बात रखी। विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने नगर के समग्र विकास में समुचित योगदान देने का वादा किया।
नगर में विकास से जुड़े निर्माण कार्य, जल निकासी के लिए नाली निर्माण, सुंदरीकरण, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, अंत्येष्टि स्थल निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 76.81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। नगर क्षेत्र में लोगों के आवागमन के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था, नगर पालिका आपके द्वार के लिए एक वाहन की उपलब्धता, नगर के पोखरों की नीलामी, नगर के सभी मीट व मछली मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने, गोला चौक के पास पुराने कार्यालय का ध्वस्तीकरण कर व्यवसायिक भवन के निर्माण, नगर के प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार का निर्माण कराने की योजना बनी।
इसके अलावा वार्डों के नाम के बोर्ड लगाने, पेयजल आपूर्ति के लिए सभी नलकूपों पर जेनरेटर का प्रबंध, शेल्टर होम की स्थापना व नगर के गांधी चौक पर एलईडी वाल के निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
बैठक में विधायक पीएन पाठक ने नगर में जन सुविधाओं की वर्तमान जानकारी के लिए नगर का जीआईएस मैपिंग कराने का सुझाव दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए बोर्ड कार्य करेगी। सभी सदस्य समय-समय पर जनहित से जुड़े अपने सुझाव उपलब्ध कराते रहें।
ईओ प्रेमशंकर गुुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिए बनी कार्य योजना को मूर्तरूप देने का प्रयास होगा। इस दौरान सभासद स्वतंत्र कुमार, गुडडू कुशवाहा, सूर्यनाथ यादव, शैल देवी, विनय गौतम, प्रकाश चंद्र भारती, शशिमती देवी, अमरावती देवी, सबिना खातून, सुभावती देवी, यशोदा देवी, मधुबाला त्रिपाठी, शबनम खातून, शमसाद अंसारी, मीरा देवी, दुर्गेश विश्वकर्मा, विनय प्रताप राव, अमरनाथ जायसवाल, गिरिजेश सिंह आदि मौजूद रहे।