फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   76 patients were examined for free in the health camp

Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में हुई 76 मरीजों की निशुल्क जांच

Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
76 patients were examined for free in the health camp
कसया। सीएचसी की ओर से कोल्हुआ मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 76 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम ए प्रभारी संजय कुमार सिंह, डॉ मुकेश कुमार यादव, डॉ सावित्री सिंह, नेत्र परीक्षक एपी सिंह ने मरीजों की जांच की। शिविर में रंभा देवी (35) पत्नी दिनेश मुसहर को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में उपचार के लिए रेफर किया गया। लल्लन (55) की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत पर सीएचसी कसया बुलाया गया। डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति बचाव जरूरी है। लोगों को स्वच्छता, शुद्ध जल सेवन, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग आदि की जानकारी दी। इस दौरान शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र शर्मा, एएनएम मीरा दुबे, एएनएम प्रीति राय, शाबिर अली, अजित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed