फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   75 Panchayat Assistants and 10 Anganwadi workers were issued notices for negligence.

Kushinagar News: लापरवाही पर 75 पंचायत सहायक और 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
75 Panchayat Assistants and 10 Anganwadi workers were issued notices for negligence.
पडरौना। जिले के 75 पंचायत सहायक और 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य में लापरवाही मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सहायक और डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इन अधिकारियों ने चेताया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से पंचायत सहायकों को बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। बीते बुधवार को हुई पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य की समीक्षा बैठक में जिले के 75 पंचायत सहायकों की प्रगति शून्य मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दूबे ने बताया कि तहसील प्रशासन की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। पडरौना, कसया, हाटा, रामकोला और मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के दस परियोजनाओं पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य में लापरवाही मिली है। इन्होंने अपने बूथ पर मतदाताओं के डिजिटलीकरण का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया है। उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनका मानदेय कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed