फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   75 crores will be the rejuvenation of the AP embankment

75 करोड़ से होगा एपी तटबंध का कायाकल्प

Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
75 crores will be the rejuvenation of the AP embankment
75 करोड़ से होगा एपी तटबंध का कायाकल्प - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज(कुशीनगर)। कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि अमवा-बरवापट्टी बांध के बचाव के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों की मांग पर 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कोशिश की जाएगी कि शासन की अनुमति मिलने के बाद बांध के बचाव के लिए काम शुरू करा दिया जाए। इसके अलावा बचाव से संबंधित सभी कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 कमिश्नर शनिवार को सामुदायिक भवन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी  किया। वह नदी की कटान से प्रभावित इलाका अहिरौलीदान टोला खैरखुटा गए थे। वहां पर उन्होंने बाढ़ की संभावनाओं को जाना। लोगों की शिकायतें सुनी। ग्राम प्रधान हीरालाल यादव ने नदी में विलीन हो चुके ठोकर नंबर चार को पुन: बनाकर नदी की धारा को बंधे के विपरीत मोड़ने का सुझाव दिया। इसके बाद मंडलायुक्त कचहरी टोला पहुंचे। वहां पूर्व प्रधान बैरिस्टर पासवान ने बंधे के निर्माण की बात कही।उन्होंने कहा कि उन्हें बंधे की मरम्मत में अनियमितता की शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच डीएम से कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed