फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   73 indian stoped in saudi

सऊदी में फंसे 73 भारतीयाें को मुक्त कराने की मांग

Sun, 01 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sun, 01 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
73 indian stoped in saudi
सऊदी में फंसे 73 भारतीय। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। सऊदी अरब में बंधक बनाए गए 73 भारतीयाें को मुक्त कराने के लिए कोइंदी गोसाईपट्टी गांव के एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने बंधक बनाए गए सभी भारतीयाें को मुक्त कराने के लिए पहल की मांग की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र शनिवार को सरगटिया करनपट्टी में आयोजित कृषक दुर्घटना बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। तरयासुजान थाना के  कोइंदी गोसाईपट्टी गांव के निवासी शहाबुद्दीन ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एक एजेंट के जरिए मनाजिल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से जारी वीजा पर उनका नाती सिराजुद्दीन सऊदी अरब कमाने गया। 

विज्ञापन


कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद सिराजुद्दीन सहित 73 भारतीय युवकों को कंपनी में बंधक बनाकर बंधुआ मजदूराें की तरह काम लिया जाने लगा। सिराजुद्दीन ने फोन पर बताया कि अब भी उनके साथ बंधुआ मजदूराें जैसा ही बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने सिराजुद्दीन सहित वहां फंसे सभी भारतीयाें को मुक्त कराने के लिए कारगर कदम उठाए जाने की  मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही सऊदी अरब में फंसे अन्य भारतीयाें के परिवारवालाें से विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed